जैविक कीटनाशक एवं औषधियाँ बनाने के नुस्खे
1.महुआ ओर इमली से दवा
सामग्री : 500 ग्राम महुआ व इमली की छाल का रस |
बनाने की विधि : महुआ व इमली की छाल बराबर मात्रा में लेकर कूटकर रस निकालते हैं |
उपयोग का तरीका व समय :
500 ग्राम को 15 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिड़काव सुबह – सुबह करते है | कपास की डोडी को खाने वाले गुलाबी रंग व धब्बेदार कीड़ों का नियंत्रण किया जा सकता है |
2.फूल को गिरने से बचाने की दवा :
सामग्री: किलो तम्बाखू, 500 ग्राम नीम का तेल, 25 ग्राम कपड़े धोने का साबुन |
बनाने की विधि :
1 किलो तम्बाकू को 5 लीटर पानी में गलाकर 3 दिन तक रखते है , चौथे दिन अच्छे से मसलकर निचोड़ कर घोल में 500 ग्राम नीम का तेल व 25 ग्राम साबुन भी मिलायें |
उपयोग का तरीका व समय :
15 लीटर पानी में 500 ग्राम तैयार घोल मिलाकर दो छिड़काव 15 दिनों के अंतर से सुबह – सुबह करें | सभी फसलों की इल्ली, सफेद व हरा मच्छर, मक्खी आदि के नियंत्रण हेतु |
3. कमलिया कीट की दवा :
सामग्री : 1 किलो तम्बाकू 400 ग्राम नीम का तेल, 25 ग्राम कपड़े धोने का साबुन, 100 ग्राम काले धतूरे के पत्ते का रस |
बनाने की विधि :
1 किलो तम्बाकू को 5 लीटर पानी में भिगोकर 3 दिन तक रखें तथा चौथे दिन अच्छे से मसलकर निचोड़कर 100 ग्राम काले धतूरे का रस, 250 ग्राम हरी मिर्च कूटकर मिलाकर छाने, घोले में 500 ग्राम नीम का तेल व 25 ग्राम साबुन मिलाने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे |
उपयोग का तरीका व समय :
15 लीटर पानी में 500 ग्राम तैयार घोल मिलाकर दो छिड़काव 5 दिन के अंतर से सुबह –सुबह करें | सभी फसलों पर लगने वाले कमलिया कीट की कारगर दवा है |
4. हरे रंग की इल्ली की दवा :
सामग्री : 250 ग्राम तम्बाकू, 300 ग्राम हिराकासी, 50 ग्राम नींबू का सत |
बनाने की विधि :
250 ग्राम तम्बाकू, 300 ग्राम हीराकासी, 50 ग्राम नींबू का सात, 2 लीटर पानी में उबालकर छाने लें |
उपयोग का तरीका व समय :
250 ग्राम घोल को 15 लीटर पानी में मिलाकर सुबह – सुबह छिड़काव करें 2.5 बीघ के लिए 3 – 4 टंकी प्रयाप्त है |
किस – किस कीट पर काम आती है : इससे सभी फसलों की इल्ली को रोकने में मदद मिलती है |
सावधानी : एक सप्ताह पश्चात ही उसका पुन: छिड़काव किया जाये अन्यथा फसल जल सकती है |
5. माहू (मौला) नाशक दवा :
सामग्री : 10 किलो नीम की पत्ती
बनाने की विधि :
10 किलो नीम की पत्ती को रातभर 5 लीटर पानी में भिगोकर रखें व सुबह उबालकर, मसलकर छानकर घोल तैयार करें |
उपयोग का तरीका और समय :
इस पूरे घोल को 100 लीटर पानी में घोल कर सुबह – सुबह छिड़काव करें |
किस – किस कीट पर काम आती है :
इससे माहू व पत्ते खाने वाले सभी कीड़े मर जाते है |
6. इल्ली, मच्छर मर दवा :
सामग्री : 5 लीटर गोमूत्र, 100 धतूरे के पत्ते |
बनाने की विधि :
5 लीटर गोमूत्र में 100 धतूरे के पत्ते को कूटकर मिलाकर छान लें |
उपयोग का तरीका व समय :
1 लीटर गोमूत्र घोल के 15 लीटर पानी में मिलाकर सुबह – सुबह छिड़काव करें |
किस – किस कीट पर काम आती है :
यह दवाई इल्ली और मच्छर को मारने की अचूक दवा है |
सावधानी :
15 दिन से ज्यादा पुराना गोमूत्र प्रयोग न करें | 15 दिन बाद ही इस दवा का फसल पर दोबारा प्रयोग करना चाहिए |
7. हरे व सफेद मक्खी मारने की दवा :
सामग्री: 500 ग्राम तम्बाकू पत्ती व 20 ग्राम साबुन |
बनाने की विधि :
500 ग्राम तम्बाकू को 5 लीटर पानी में आधा घंटे उबालकर, छानकर, ठंडा कर 20 ग्राम साबुन अच्छे से घोलकर दवाई तैयार करें |
उपयोग का तरीका व समय :
1 लीटर घोल में 15 लीटर पानी मिलाकर पौधों पर छिड़काव करें |
किस – किस कीट पर काम आती है :
यह दवाई हरे व सफेद मच्छर और मक्खी को मारने की अचूक दवा है |
सावधानी :
दवाई छिडकते समय दवाई मिट्टी पर नहीं गिरना चाहिए |
8. इल्ली मारने की दवा :
सामग्री : 1 किलो लहसुन, 200 ग्राम मिट्टी का तेल, 2 किलो हरी मिर्च |
बनाने की विधि :
1 किलो लहसुन छीलकर, पीसकर 200 ग्राम मिट्टी के तेल से भिगोकर रातभर रखना फिर सुबह 2 किलो मिर्ची पीसकर घोलना, अच्छे से मिलाना |
उपयोग का तरीका :
इस घोल को 200 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिडकना |
किस – किस कीट पर काम आती है :
यह दवाई किसी भी फसल पर इल्ली व सूंडी लगने पर प्रयोग की जा सकता है |
9. चने व कपास की इल्ली नाशक दवा :
सामग्री : 10 किलो गोमूत्र, 1 किलो नीम या बेल या आंकड़े के पत्ते 100 ग्राम लहसुन |
बनाने की विधि :
10 लीटर गोमूत्र में 1 किलो नीम का या बेल या आंकड़े के पत्ते मिलाकर 15 दिन तक रखें | 15 दिन बाद इस घोल में 100 ग्राम लहसुन डालकर इतना उबालें की घोल 5 लीटर रह जाये |
उपयोग का तरीका :
15 लीटर की स्प्रे टंकी में 750 ग्राम मिश्रण डालकर फसल व छिड़काव करें |
किस – किस कीट पर काम आती है :
चने व कपास पर लगने वाली चिकनी व बाल वाली इल्ली के साथ – साथ माहू की अचूक दवा है |
10. कीड़े मारने की दवा :
सामग्री : 5 लीटर गोमूत्र, 1 लीटर निरगुण्डी का रस (30 40 निरगुण्डी के पत्तों का 10 लीटर पानी में 1 लीटर रह जाने तक उबालें) फिर 1 लीटर हिंग पानी (10 ग्राम हिंग को 1 लीटर पानी में घोलना)
बनाने की विधि :
5 लीटर गोमूत्र, 1 लीटर निरगुण्डीका रस,1 लीटर हींग पानी तीनों 8 लीटर पानी के साथ मिलाकर फसल पर छिड़कते हैं |
उपयोग का तरीका :
7 ;लीटर घोल 8 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए | 2.5 बीघा के लिए 21 लीटर घोल पर 24 लीटर पानी की जगह होती है |
किस – किस कीट पर काम आती है :
यह दवाई सभी फसलों पर लगने वाले कीड़ों के लिए अचूक दवा है |
सावधानी :
निरगुण्डी व हींग पानी बताई गई मात्रा के अनुसार ही मिलाए |
11. नीम खली के अर्क की दवा :
सामग्री : 5 किलो निबोली की खली या 3 किलो कुटी हुई निबोली |
बनाने की विधि :
5 किलो निंबोली की खली को 15 लीटर पानी में 3 दिन तक भिंगोकर रख दें | चौथे दिन दारू निकाले, 100 ग्राम धतूरे का रस, 250 ग्राम हरी मिर्च कूटकर निकलने की विधि से इसका तिन लीटर अर्क निकाले |
उपयोग का तरीका व समय :
1.5 लीटर अर्क को 15 लीटर पानी में मिलाकर सुबह – सुबह छिड़काव करें | यह दवा तने व पत्ते पर लगने वाली इल्ली, मच्छर व माहू के लिए असरकारक है |
कपास में माहू लगने पर 250 – 300 ग्राम धतूरे के पत्ते व टहनियों को 5 लीटर पानी में भिगों दे फिर इसे कुनकुना गर्म करें | ठंड करके फसल पर छिड़काव करते हैं जिससे तुरंत माहू मरने लगता है |
सावधानी:
इस दवा का प्रयोग एक माह पुरानी फसल पर ही करना चाहिए |

Post a Comment